1. मई 2023 में बिहार का कौन सा जिला वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी किया?
उत्तर : सारण (छपरा)
2. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी "रवि सिन्हा" जिन्हें जून 2023 में भारत की खुफिया एजेंसी "रॉ" के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है, बिहार के किस जिले से संबंधित हैं?
उत्तर : भोजपुर
3. मई 2023 तक बिहार के किस निगम ने देश में सीबीडीटी शुरू की?
उत्तर : पटना नगर निगम
4. मई 2023 में बिहार में खोजी गई धान की नई किस्म का क्या नाम है?
उत्तर : सबौर कुँवर
5. जहानाबाद के बाद बिहार का कौन सा जिला 100% डिजिटल बैंकिंग सुविधा प्रदान करने वाला दूसरा जिला बन गया है?
उत्तर : शेखपुरा और अरवल
6. बिहार के किस जैविक उद्यान को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा बड़े चिड़ियाघर की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान दिया गया है?
उत्तर : संजय गांधी जैविक उद्यान
7. देश में बिहार वह स्थान है जहां गांव और कस्बे का नक्शा ऑनलाइन मंगवाने की व्यवस्था लागू की गई है
उत्तर : पहला
8. कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' बिहार में किस जिले से शुरू की गई?
उत्तर : बांका
9. प्रयाग हिंदी साहित्य सम्मेलन बिहार में किस वर्ष आयोजित किया जाएगा?
उत्तर : मार्च, 2024
10. अपना प्यारा बिहार राज्य किस राज्य को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा MFI बाजार बन गया है?
उत्तर : तमिलनाडु
11. BeFIQR ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य क्या है?
उत्तर : बिहार में बाढ़ और सूखे के प्रभाव को कम करना
12. बिहार में बोली जाने वाली कौन सी दो बोलियां विलुप्त होने के कगार पर हैं?
उत्तर : थारू , सुरजापुरी
13. सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने में बिहार का कौन सा स्थान है?
उत्तर : दूसरा
14. बाबू वीर कुँवर सिंह कृषि विश्वविद्यालय बिहार के किस जिले में स्थित है?
उत्तर : बक्सर
15. लड़कियों और महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर रोडमैप तैयार करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर : बिहार
16. "अमृत भारत स्टेशन योजना" के पहले चरण में बिहार के कितने रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकास के लिए चुना गया है?
उत्तर : 49
17. जहानाबाद के बाद 100% डिजिटल लेनदेन वाले जीने बनेंगे?
उत्तर : अरवल , शेखपुरा
18. बिहार जैव इंधन उत्पादन प्रोत्साहन नीति कब तक लागू रहेगी?
उत्तर : 31 मार्च 2028
19. "दोस्तों की नजर में नीतीश कुमार" विमोचन किसने किया?
उत्तर : लालू प्रसाद यादव
20. बिहार के किस जिले में बाजरा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए "श्री अन्न महोत्सव" का आयोजन किया गया है?
उत्तर : भोजपुर
21. E-challan से राजस्व जुटाने में बिहार कितने स्थान पर है
उत्तर : दूसरा
22. "संसद में नीतीश कुमार" पुस्तक का लोकार्पण किसने किया?
उत्तर : विजय कुमार चौधरी
23. पहली बार मध्याह्न भोजन की ऑडिटिंग भारत के किस राज्य में होगी?
उत्तर : बिहार
24. भारत की पहली "ओपन हेल्थ लैब" का उद्घाटन बिहार के किस जिले में किया गया?
उत्तर : मुजफ्फरपुर
25. भारत का दूसरा और बिहार का पहला वानिकी महाविद्यालय कहाँ खोला गया था?
उत्तर : मुंगेर
26. अमावामन झील बिहार के किस जिले में स्थित है?
उत्तर : पूर्वी चंपारण
27. बिहार की पहली बैडमिंटन अकादमी कहाँ खोली जायेगी?
उत्तर : भागलपुर
28. राज्य का पहला सरकारी शापिंग माल कहाँ स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : पटना
29. हाल ही में मैथिली भाषा में उद्घोषणा करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट कौन बन गया है?
उत्तर : दरभंगा
30. बिहार में किसे पदम् पुरुस्कार 2023 से सम्मानित नहीं किया गया है?
उत्तर : शारदा सिन्हा
31. नीति आयोग द्वारा जारी किये गये राज्य उर्जा और जलवायु सूचकांक 2022 में बिहार राज्य का स्थान है?
उत्तर : 15
32. बिहार सरकार द्वारा जारी किये गए "सुविधा एप्प" का संबंध किस विभाग से है?
उत्तर : विद्युत
33. बिहार वन स्थिति 2021 के रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रफल की दृष्टी से बिहार में सबसे कम वनावरण वाला जिला कौन है?
उत्तर : शेखपुरा
34. बिहार विधान परिषद् के वर्तमान सभापति कौन है?
उत्तर : देवेश चंद्र ठाकुर
35. बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2021-2022 के अनुसार, वर्ष 2014-2018 की अवधि में राज्य में जीवन प्रत्याशा है?
उत्तर : 69.1 years/69.1 वर्ष
